फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young man going to in-laws house crushed by tractor, dies

Sant Kabir Nagar News: ससुराल जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Mon, 24 Jun 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Young man going to in-laws house crushed by tractor, dies
- महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शनिवार की देर शाम को बाइक से ससुराल जा रहे युवक को महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर के पास ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिसमें युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लिया। युवक कुछ दिन पहले ससुराल में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से घर लौटा था।
कोतवाली क्षेत्र के गड़सरपार निवासी राजमन (25) पुत्र स्वर्गीय रामभरत गुजरात में पेटिंग का काम करता है। उसकी पत्नी और सात माह की बेटी घर पर रहती हैं। राजमन के ससुराल में पांच जून को शादी थी। जिसमें वह शामिल होने आया था। उसका परिवार ससुराल गया था। शनिवार की रात करीब नौ बजे बाइक से ससुराल बस्ती जनपद के पिपरपाती जा रहा था। अभी महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर के पास पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव के शिनाख्त में जुट गई।
विज्ञापन

पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे राजमन के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि राजमन गुजरात में पेटिंग का काम करता था। पत्नी मिथिलेश का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed