{"_id":"69975ab9f0b8affc3806c874","slug":"young-man-falls-from-bike-injured-condition-critical-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-153776-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइक से गिरा युवक घायल हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइक से गिरा युवक घायल हालत गंभीर
Fri, 20 Feb 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
लोटन। मोहाना क्षेत्र के लोधपुरवा निवासी अशोक (35) बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से गिरकर घायल हो गया। गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया। परिजनों ने सीएचसी लोटन लाकर इलाज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह हादसे के वक्त नशे की हालत में था। परिजनों ने बताया कि घर से अशोक कहीं काम करने के लिए निकले थे। सिकरी बाजार में शराब भट्ठी पर पहुंच कर खूब शराब पी लेने के बाद बाइक पर बैठकर काम के लिए निकले। लोटन-सिकरी बाजार रोड पर सरकारी नर्सरी के सामने बाइक अनियंत्रित कर गिर गई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन