फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young man dies in road accident while on his way to sister's house to get Rakhi tied.

Sant Kabir Nagar News: राखी बंधवाने बहन के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 29 Aug 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in road accident while on his way to sister's house to get Rakhi tied.
आयुष की फाइल फोटो
रोसयाबाजार। रक्षाबंधन के दिन बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे 26 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। धनघटा थाना क्षेत्र में पौली-अमौली के बीच रामजानकी मार्ग पर स्थित एक एजेंसी के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के ददरी हरदो गांव निवासी आयुष पांडेय 26 वर्ष पुत्र गुलशन पांडेय बाइक से धनघटा थाना क्षेत्र के खरचा गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। घर से निकलते समय परिवार को यह अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर बाद उनके घर में मातम छा जाएगा। आयुष अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए उत्साह के साथ निकले थे।
विज्ञापन

आयुष पौली-अमौली बंधे से रामजानकी मार्ग की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान एजेंसी के पास सामने से आ रही तेज गति की कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आयुष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हैंसर बाजार पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने आयुष की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
--------------------
अस्पताल पहुंचे परिजनों में मची चीख-पुकार
आयुष की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। वहां युवक का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रक्षाबंधन के मौके पर जिस घर में बहन के आने और भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी थी, वहां अचानक मातम छा गया।
परिजनों के अनुसार आयुष बहन से राखी बंधवाने के लिए घर से निकले थे। बहन भी भाई के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। भाई की मौत की खबर सुनकर बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
--------------------------

पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
----------------------------
त्योहार के दिन गांव में पसरा मातम
रक्षाबंधन पर हुई युवक की मौत से ददरी हरदो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस दिन परिवार में भाई-बहन के प्रेम और खुशियों का त्योहार मनाया जाना था, उसी दिन परिवार को युवक की मौत का सदमा झेलना पड़ा। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed