फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young man beaten by tying him to tree in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: रंजिश में युवक को पेड़ में बांध कर पीटा, मुंह पर पोती कालिख, वीडियो वायरल

Thu, 08 Jun 2023 05:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Jun 2023 05:36 PM IST
सार

एसओ राम आशीष यादव ने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर रंजिश है। उसी की वजह से यह घटना हुई। इस मामले में दोनों आरोपियों को बंधक बनाकर मारने-पीटने, अपमानित करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
young man beaten by tying him to tree in sant kabir nagar
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बखिरा क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी एक युवक को बेलहर क्षेत्र के लालाजोत गांव में मंगलवार की रात रंजिश में कुछ लोगों ने पेड़ से बांध कर पिटाई की। इतना ही नहीं युवक के चेहरे और शरीर में कालिख पोत दी। इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। इस मामले में बुधवार को बेलहर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के नरायनपुर निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र रामनयन का आरोप है कि उसका अक्सर गांव के बगल बेलहर क्षेत्र लालाजोत गांव में आना-जाना रहता है। आरोप है कि कुलदीप यादव, मुलायम यादव उसे रास्ते में आने जाने से रोका करते थे तथा धमकी देते हुए रंजिश रखते थे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात्रि लगभग ग्यारह बजे वह अपने भाई मनोज की खोजबीन में उसी रास्ते से जा रहा था। लालाजोत चौराहे पर पानी की टंकी पर खड़ा था, तभी कुलदीप व मुलायम भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: घायल को हाईवे पर फेंककर भाग गया एंबुलेंस चालक, रात भर सड़क के किनारे तड़पता रहा किशोर

आरोप है कि ये लोग उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। विरोध पर लोग उसे मारने पीटने लगे तथा धमकी देने लगे कि इसके बाद यादव टोले की तरफ आया तो जान से मार देंगे। आरोप है कि मारने- पीटने के बाद उसे नंगा करके पेड़ से बांध दिया और मुंह व पूरे शरीर में काला मोबिल लगाकर वीडियो बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शोर मचाने पर उसके घर के और सदस्य आए तो उन्हें भी मारने- पीटने लगे। इसकी शिकायत बेलहर थाने पर की।

इसे भी पढ़ें: खौफनाक मंजर देख कांप गए लोग: घर में बेटी की शादी की चल रही थी तैयारी, बेटे की मौत से बिखर गई खुशियां

एसओ राम आशीष यादव ने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर रंजिश है। उसी की वजह से यह घटना हुई। इस मामले में दोनों आरोपियों को बंधक बनाकर मारने-पीटने, अपमानित करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना से घटना की सही वजह का पता चल जाएगा। इसमें जो तथ्य सामने आएंगे, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed