{"_id":"6adbac6308c362c8690a3905","slug":"a-student-riding-a-bicycle-died-after-being-crushed-by-a-tractor-trolley-loaded-with-soil-in-melan-khurd-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159430-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंलान खुर्द में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार छात्रा की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंलान खुर्द में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार छात्रा की माैत
विज्ञापन
छात्रा आंचल की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के मेंलान खुर्द गांव में स्कूल से साइकिल से घर लौट रही कक्षा-11 की छात्रा आंचल (16) को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बेटी की मौत से मां बिंदु देवी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। वहीं, होनहार छात्रा की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई। मेंलान खुर्द निवासी रामजीत की बेटी आंचल बस्ती के रुधौली क्षेत्र स्थित गोठवा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में कक्षा-11 की छात्रा थी।
बताया जाता है कि वह स्कूल से साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान मेंलान खुर्द में मिट्टी लादकर सेमरियावां की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आंचल तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। परिजन के अनुसार वह पढ़ाई में होनहार थी। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटी की मौत के बाद मां बिंदु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका विलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो जा रही हैं। गांव में हर कोई इस दर्दनाक हादसे से गमगीन है।
थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।