फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Model papers released; students will be able to assess themselves by understanding the pattern.

Sant Kabir Nagar News: मॉडल पेपर जारी, पैटर्न समझकर खुद का आकलन कर सकेंगे छात्री

Sat, 24 Oct 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Model papers released; students will be able to assess themselves by understanding the pattern.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। विद्यार्थी इनसे परीक्षा पैटर्न समझकर अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड की तरफ से उपलब्ध कराए गए मॉडल पेपर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए अभ्यास का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगे। प्रश्नपत्र हल करने से विद्यार्थियों को प्रश्नों के स्वरूप, अंकों के विभाजन और निर्धारित समय में उत्तर लिखने का अभ्यास मिलेगा।
विज्ञापन

साथ ही पाठ्यक्रम दोहराने व तैयारी की कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी विषयवार मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
इनमें इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र समेत विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र शामिल हैं। शिक्षक भी इनसे विद्यार्थियों को परीक्षा के अनुरूप तैयारी करा सकेंगे। बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में प्रस्तावित है। ऐसे में विद्यार्थियों ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मॉडल पेपर मिलने पर उससे तैयारी में और आसानी हो जाएगी। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड की तरफ से उपलब्ध कराए गए मॉडल पेपर विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर अंक दिलाने में मदद करेगा।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed