फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young man and his brother were beaten up in the wedding procession; four people booked.

Sant Kabir Nagar News: बरात आए युवक और उसके भाई को पीटा, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Dec 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
young man and his brother were beaten up in the wedding procession; four people booked.
लोहरौली। महुली थानाक्षेत्र के कर्री से दुधारा क्षेत्र के कोहरियावां में बरात गए युवक और उसके भाई को उसी के गांव के युवकों ने पीट दिया। उनको जान माल की धमकी भी दी। दुधारा पुलिस ने चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महुली थानाक्षेत्र के कर्री गांव के विपिन कुमार ने दुधारा थाने में तहरीर दी कि वह दुधारा क्षेत्र के कोहरियावां में 3 दिसंबर की रात बरात में गया था। बरात में उसके गांव के मारकंडे, श्याम, विपिन और उदित भी गए थे। रात करीब 9:30 बजे आपसी विवाद में उसको गाली देने लगे। उसने मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। भाई विवेक बीच बचाव में आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। दोनों भाइयों को काफी चोटें आईं। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed