फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young boy not found after 5 days

पांच दिन बाद भी लापता युवक का नहीं चला पता

Sun, 06 Sep 2020 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
young boy not found after 5 days
पांच दिन बाद भी लापता युवक का नहीं चला पता
विज्ञापन

- दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। पौली ब्लॉक के गागरगाड़ निवासी 18 वर्षीय लापता युवक का पता पांच दिन बाद भी नहीं चल सका है। पुलिस उसके साथ जाने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ तलाश भी कर रही है।

गागरगाड़ निवासी अशोक कुमार ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके गांव के दो युवक बुधवार की सुबह भाई संतोष कुमार (18) को अपने साथ खलीलाबाद चलने की बात कहकर घर से ले गए। उसके बाद भाई घर नहीं लौटा और उसका कपड़ा एमबीडी बांध पर पड़ा मिला। पीड़ित का कहना है कि संतोष को साथ ले जाने वाले लोग उसकी हत्या करके लाश को गायब कर दिए हैं और नहाते समय नदी में डूबने की बात कहकर अपना बचाव कर रहे हैं। उधर पुलिस बुधवार को संतोष के नदी में डूबने की सूचना मिलने के बाद से तलाश कर रही है। लेकिन कही पता नहीं चल सका है। प्रभारी एसओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक संतोष का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed