फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   You can see the result of council schools online

Sant Kabir Nagar News: आनलाॅइन देख सकेंगे परिषदीय स्कूलों का रिजल्ट

Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
You can see the result of council schools online
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों की परीक्षा खत्म होने वाली है। 29 मार्च को परिणाम जारी होगा। इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन परिणाम जारी होगा। ऑनलाइन परिणाम प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होगा। विभाग इसकी तैयारी में जुट है, इससे 1.17 लाख बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय स्कूल संचालित है। इसमें 805 प्राथमिक विद्यालय, 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 250 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इसके साथ ही सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चल रहे हैं। इन विद्यालयों में 24 मार्च से परीक्षा शुरू हुई है जो 27 मार्च तक चलेगी। परीक्षा समाप्ति के बाद 29 मार्च को परिणाम जारी होगा। उसी दिन रिजल्ट का वितरण होगा। इस बार रिजल्ट ऑनलाइन जारी होगा। इसके साथ ही ऑफलाइन रिजल्ट भी जारी होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन रिजल्ट प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होगा। ताकि भविष्य में छात्र अपने परीक्षा परिणाम को ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर किसी छात्र का परीक्षा परिणाम गायब भी हो जाता है तो वह प्रेरणा पोर्टल से अपना अंक पत्र डाउन लोड कर सकता है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि आनलाइन रिजल्ट जारी करने का कार्य शुरू हो गया है। परीक्षा समाप्ति के बाद रिजल्ट को प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed