{"_id":"577164234f1c1b691679b22a","slug":"you-activists-burnt-an-effigy-of-prime","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खलीलाबाद के बैंक चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर दिल्ली के केजरीवाल सरकार के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की।
पार्टी के जिला संयोजक सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में केंद्र सरकार द्वारा बार-बार असंवैधानिक व्यवधान उत्पन्न कर केजरीवाल सरकार के कार्यों में रोड़ा डाला जा रहा है। मोदी सरकार को यह महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप विधायकों की गिरफ्तारी तथा दिल्ली पुलिस के दुरुपयोग से भाजपा का चेहरा उजागर हुुआ है। भाजपा ने सत्ता में आते ही केजरीवाल सरकार को परेशान शुरू कर दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के विकास को लेकर लगातार योजनाएं चला रहे है। उनकी सरकार में दिल्ली केे चौमुखी विकास हो रहा है। इसको भाजपा के लोग हजम नहीं कर पा रहे है। मीडिया प्रभारी जुनेद अहमद सिद्दीकी ने कहा कि मोदी सरकार विकास के नाम पर आई थी। लेकिन उसका कार्य महज दिल्ली सरकार के कामकाज में व्यवधान डालने तक सिमित रह गया है। जिसका जवाब जनता देने को तैयार है। इस अवसर पर नूर मोहम्मद, सूर्या त्रिपाठी, शिवशंकर मिश्र, अमरपाल पांडेय, फखरूल इस्लाम, शाहिद अली, शगीर अहमद, समीउल्लाह, करीम, आशीष, तीरथ, आलोक बरनवाल, इरफान खान, सोनू समेत अन्य मौजूद रहे।