{"_id":"648def8a8c4e214c9e06e0a6","slug":"yoga-camp-organized-khalilabad-news-c-7-1-210469-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवाओं ने योग सीख निरोगी रहने का लिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवाओं ने योग सीख निरोगी रहने का लिया मंत्र
Sat, 17 Jun 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
योग दिवस पर मेंहदावल ब्लाक परिसर में योग शिविर की तैयारी करते युवा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंंहदावल। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में विकास खंड मेंहदावल में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक डॉ. राघवेन्द्र प्रताप एवं सलिल पटेल ने युवाओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
योगाचार्य डॉक्टर राघवेंद्र प्रताप रमन ने कहा कि योग का प्रसार जन-जन तक कराने के लिए शासन स्तर से इस बार योग दिवस की थीम हर घर आंगन योग रखा गया है। इस हेतु सभी स्कूल- कॉलेजों, ग्राम पंचायतों एवं सरकारी कार्यालयों में योग दिवस मनाने का निर्देश जारी हुआ है। इसी कड़ी में ब्लॉक परिसर योग सप्ताह का आयोजन किया गया है। योगाभ्यास का प्रारंभ प्रार्थना एवं सूक्ष्म व्यायाम से किया गया। इसके बाद योग प्रशिक्षक डॉ. राघवेंद्र ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, अर्ध चक्रासन, धनुरासन, वज्रासन आदि योगासनों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि भागदौड़ की जिंदगी एवं खानपान की गलत आदतों के कारण तमाम प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक रोग हो रहे हैं। यदि उचित आहार-विहार के साथ-साथ हम नियमित योगाभ्यास करें तो बीमारियां दूर रहेंगी।
उन्होंने बताया कि योग भगाए रोग मंत्र का पालन करते हुए हमें योग को दिनचर्या का अंग बनाना चाहिए। कपालभार्ति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम एवं शांति पाठ के साथ योगाभ्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. नरसिंह वर्मा, डॉ. माया शास्त्री, खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या, एडीओ पंचायत राजेश पांडेय, देव प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।