{"_id":"696fdad791006dec310d4e63","slug":"yaksha-app-will-become-a-powerful-medium-for-digital-verification-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-144758-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डिजिटल वेरिफिकेशन का सशक्त माध्यम बनेगा यक्ष एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डिजिटल वेरिफिकेशन का सशक्त माध्यम बनेगा यक्ष एप
Wed, 21 Jan 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा और बेलहरकला थाने पर मंगलवार को यक्ष एप के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला हुई। मास्टर ट्रेनर अहमद रजा ने पुलिस कर्मियों को एप के माध्यम से अपराध नियंत्रण और निगरानी की जानकारी दी। बताया कि एप हर बीट अधिकारी के लिए डिजिटल वेरिफिकेशन का सशक्त माध्यम बनेगा।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, मास्टर ट्रेनर कम्प्यूटर आपरेटर अहमद रजा एवं प्रभारी डीसीआरबी उमेश उपाध्याय ने बखिरा एवं बेलहरकला के समस्त एसआई, हेड कांस्टेबल एवं बीट आरक्षियों को यक्ष एप के तकनीकी पहलुओं, ग्राम/मोहल्लों के जिओ टैगिंग, डाटा अपडेटेशन, अपराधियों की स्थिति एवं उनकी प्रभावी निगरानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रत्येक बीट पुलिस अधिकारी को एप के माध्यम से उनके बीट क्षेत्र के गांवों के सत्यापन, अपराधी सत्यापन एवं एप के व्यावहारिक उपयोग का विशेष प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बेलहरकला अनिल कुमार के साथ ही थानों के कंप्यूटर ऑपरेटर व हेड मुहर्रिर आदि मौजूद रहे।