फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Yagna expands positive energy, harmony, and spiritual consciousness in society.

Sant Kabir Nagar News: समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करता है यज्ञ

Tue, 10 Feb 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Yagna expands positive energy, harmony, and spiritual consciousness in society.
‎सीताराम चौराहा। क्षेत्र के राजापाकड़ स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर व श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित सप्तदिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ सोमवार को विधि विधान से शुरू हुआ। यज्ञ के पहले दिन यज्ञशाला में मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, कर्मकुट्टी व देव प्रतिमाओं के जलाधिवास की शास्त्रोक्त क्रियाएं संपन्न कराई गईं। वहीं कथा वाचक ने यज्ञ को समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करने वाला बताया।
विज्ञापन

यज्ञ का शुभारंभ पंडित रामजस मिश्र व उपाचार्य पंडित पुरुषोत्तम पांडेय की अगुवाई में यज्ञ पुरोहित आशीष त्रिपाठी, सुरेश पांडेय, निरंजन शुक्ल, शिवराज अवस्थी व शुभम पांडेय ने विधिपूर्वक अनुष्ठान कराए, वहीं प्राण प्रतिष्ठाकर्ता महंत बालकदास ने अनुष्ठानों में पूर्णता दी। वहां कथा सुनाते हुए आचार्य अमरनाथ पांडेय ने कहा कि यज्ञ, साधना व सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव व आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। उन्होंने धर्म, भक्ति व मर्यादा के संदेश को रेखांकित किया। यज्ञ का संचालन अंशुमान मिश्र ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान हिमांशु शेखर पांडेय, अखिलेश्वर पांडेय, संदीप पांडेय, शिवशंकर गुप्ता, हरिशंकर कुशवाहा, देवकी यादव, प्रेमचंद यादव, जोखू यादव, रामनाथ यादव, हरिदास महाराज, मृत्युंजय सिंह मोनू, सिकदंर शर्मा, राजू यादव, ईश्वरचंद गुप्त, सत्यनारायण यादव, चुन्नू मिश्र, मुकेश यादव, भोलू यादव, डब्लू मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed