फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wow wow govind singh ape guru-chela

Sant Kabir Nagar News: वाहो-वाहो गोविंद सिंह आपे गुरु-चेला

Fri, 30 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
wow wow govind singh ape guru-chela
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर भजन सुनतीँ सिख समाज की महिलाएं। - फोटो : KHALILABAD
वाहो-वाहो गोविंद सिंह आपे गुरु-चेला
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में प्रकाश पर्व मनाया गया
संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में सिख धर्म के दसवें गुरु और संस्थापक गुरु गोविंद सिंह का 356वां प्रकाश पर्व धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह श्री पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ।
कीर्तन दरबार में बीबी बलवंत कौर और ज्ञानी जोगिंदर सिंह ने वाहो-वाहो गोविंद सिंह आपे गुरु-चेला और तेहि प्रकाश हमारा भयों पटना शहर विखे भव लयो शबद सुना कर गुरु गोविंद सिंह को याद किया। गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने 1699 ई में खालसा पंथ सजाया था और पांच प्यारे तैयार किए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह को सरबंसदानी भी कहा जाता है। इन्होंने अपने माता-पिता और चारों पुत्र को देश धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी थी। ऐसे गुरु को याद करते हुए हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरदास के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद लंगर का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नरेंद्र सिंह, मदन सिंह, हरिभजन सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, जसबीर सिंह, मनमोहन सिंह, परविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed