{"_id":"5734c60a4f1c1b387c919cbc","slug":"workshop-for-freedom-from-open-defecation","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच से मुक्ति के लिए हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच से मुक्ति के लिए हुई कार्यशाला
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 12 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला हुई
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किशोर धर्मशाला में किया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार ने किया। प्रशिक्षण में खुले में शौच मुक्त के लिए चयनित नौ ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिव, खंड प्रेरक, निगरानी समिति के सदस्य व तकनीकी विधि प्रक्रिया के बारे में ग्राम स्तरीय टीम का गठन कर उनका उत्साहवर्धन करना है। जिला पंचायत राज अधिकारी रामउग्रे व जिला समन्वयक ग्रामीण डेवलेपमेंट सर्विसेस राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि खुले शौच मुक्त के लिए जिन गांवों को चुना गया है, उनमें बघौली विकास खंड की ग्राम पंचायत करैली, खलीलाबाद का आजमपुर, मेंहदावल का नरायनपुर, सांथा का अठलोहिया, बेलहरकला का मैनहवा, सेमरियावां का निपनिया, नाथनगर का चंदापार, हैंसरबाजार का आगापुर उर्फ गुलरिहा तथा पौली का सेवईपार शामिल हैं। कार्यशाला में आठ ग्राम पंचायतों को प्रयोगिक समुदाय जागरूकता व सीसीटीएस के प्रयोग हेतु आठ टीमे बनाई गई है, जो गांवों का भ्रमण कर स्वच्छता योजना का निर्माण कर निर्मल गांव बनाने का कार्य करेगी।
इस दौरान नौ ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिव, खंड प्रेरक, निगरानी समिति के सदस्य, आशा तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत व सिद्धार्थनगर जनपद के 22 प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान सीडीओ लाल जी यादव, अंजली त्रिपाठी, कृपाशंकर, अस्था अनुरागी, प्रदीप त्रिपाठी, कृष्ण चंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस दौरान नौ ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिव, खंड प्रेरक, निगरानी समिति के सदस्य, आशा तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत व सिद्धार्थनगर जनपद के 22 प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान सीडीओ लाल जी यादव, अंजली त्रिपाठी, कृपाशंकर, अस्था अनुरागी, प्रदीप त्रिपाठी, कृष्ण चंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन