{"_id":"6a5d16f233ac5469c302f53e","slug":"workers-will-get-employment-through-the-vbg-ramji-scheme-khalilabad-news-c-7-jam1015-1390920-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वी बी जी राम जी योजना से श्रमिकों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वी बी जी राम जी योजना से श्रमिकों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए शासन स्तर से वी बी जी राम जी योजना लागू कर दी है। जिले में मनरेगा के नाम से जानी जाने वाली योजना को अब नए नाम के साथ शुरू किया गया है। शासन के आदेश पर एक जुलाई से जिले में वी बी जी राम जी यानि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण योजना को प्रभावी कर दिया गया है।
इस नई व्यवस्था के तहत न केवल योजना का नाम बदला गया है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को आर्थिक राहत देते हुए दैनिक मजदूरी में इजाफा करते हुए श्रमिकों को 252 के स्थान पर 300 प्रतिदिन की मजदूरी दी जाएगी। इस फैसले से जिले के हजारों श्रमिक परिवारों में खुशी की लहर है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में वी बी जी राम जी योजना के लिए शासन से बजट भी मांगा गया है। इसके अलावा नए सत्र 2026-27 में मानव दिवस सृजित कर वी बी जी राम जी योजना में तेजी हो रही है। इसके लिए संबंधित ब्लॉकों पर आदेश जारी कर दिए हैं।
वेतन से होगी भत्ते की राशि की कटौती : इस बार शासन ने केवल मजदूरी ही नहीं बढ़ाई है, बल्कि जवाबदेही को भी सख्त कर दिया है। नए नियमों के मुताबिक यदि कोई भी पंजीकृत श्रमिक काम के लिए आवेदन करता है और संबंधित ब्लॉक या पंचायत स्तर के अधिकारी उसे तय समय सीमा के भीतर रोजगार मुहैया कराने में असफल रहते हैं, तो उस श्रमिक को रोजगार भत्ता पाने का कानूनी अधिकार होगा।