फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   workers perform

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Sep 2016 12:00 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 20 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
workers perform
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सोमवार को भी आंदोलन जारी रखा। - फोटो : अमर उजाला
राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने एवं श्रम कानूनों के तहत 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेेतन दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सोमवार को भी आंदोलन जारी रखा। कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सोमवार को कलमबंद हड़ताल जारी रखते हुए प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न ब्लाकों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। यहां पर संघ के संरक्षक अयोध्या प्रसाद ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि समझौता के बाद भी प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं  सहायिकाओं की मांगों पर गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन

 उन्होंने यह आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

 इस दौरान राम सागर पांडेय, सरोज सिंह, शशि श्रीवास्तव, माया दूबे, शीला, मालती यादव, पूनम, ऊषा, विमला शर्मा, गीता, विजय लक्ष्मी, चंद्रावती, राधिका, गायत्री देवी, अनारकली, विजय लक्ष्मी, निर्मला, सीमा यादव, तारा देवी, चंदन पांडेय, तारा सिंह, संगीता, आशा देवी, इंद्रावती, विजय सिंह, मांडवी मिश्र, प्रेमा देवी, योगा देवी, चंद्रा देवी, संजू देवी, प्रियंका, सुशीला देवी, पूनम देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed