{"_id":"6828d6d054d3e45bcc0130f9","slug":"work-to-replace-worn-out-wires-begins-consumers-will-get-relief-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132758-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जर्जर तारों के बदलने का कार्य शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जर्जर तारों के बदलने का कार्य शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
Sun, 18 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के एचडीएफसी बैंक से मेंहदावल बाईपास तक फैले जर्जर बिजली तारों की समस्या अब खत्म होने की राह पर है। यह जर्जर तार लंबे समय से उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत का सबब बने हुए थे। बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्याओं से परेशान लोग लगातार शिकायत कर रहे थे। आखिरकार अब इन जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू कर दिया है।
उपभोक्ता रमेश कुमार ने बताया कि जर्जर तारों की वजह से बिजली की आपूर्ति में बार-बार व्यवधान हो रहा था। कई बार इसकी शिकायत की। अब तार बदलने का काम शुरू होने से उन्हें बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद है। इसी तरह रहमतुल्ला ने कहा कि लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या ने गर्मी के मौसम में मुश्किलें बढ़ा दी है। नए तारों के लगने से अब निर्बाध बिजली मिलने की संभावना बढ़ गई है। जिससे राहत मिल सकती है।
स्थानीय दुकानदार राकेश चौरसिया ने बताया कि जर्जर तारों की वजह से उ बिजली की समस्या रोजाना बनी रहती थी, लेकिन अब स्थिति सुधरने की उम्मीद है।जर्जर तारों के कारण होने वाली ट्रिपिंग और वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने से न केवल घरेलू उपभोक्ता, बल्कि व्यापारी भी लाभान्वित होंगे।