फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Work on three major projects completed, waiting for transfer

Sant Kabir Nagar News: तीन बड़ी परियोजनाओं पर काम पूरा, हस्तांतरण का इंतजार

Thu, 29 Jan 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Work on three major projects completed, waiting for transfer
बन कर तैयार हो गया सैनिक कल्याण भवन-संवाद
संतकबीरनगर। जिले के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच तीन बड़ी परियोजनाओं पर कार्य पूर्ण हो गया है। अब इन परियोजनाओं के हैंडओवर की तैयारी चल रही है। हैंडओवर के बाद जहां कस्तूरबा की छात्राओं को आवास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, वहीं ड्रग वेयर हाउस से दवाओं के सुरक्षित रखरखाव में सहूलियत मिलेगा।
विज्ञापन

0
10 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ड्रग वेयर हाउस
जिले में लहुरादेवा में करीब 10 करोड़ की लागत से ड्रग वेयर हाउस बनकर तैयार हुआ है। इसके हैंडओवर की तैयारी चल रही है। इससे जिले के अस्पतालों में दवाओं की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है। यहां से जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी ऑनलाइन दवा मंगा सकेंगे। इस ड्रग वेयर हाउस में 10 ट्रक दवा रखने की क्षमता है।
विज्ञापन

जिले में 22 पीएचसी, आठ सीएचसी और एक जिला अस्पताल समेत तीन जगहों पर नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है। क्षमता के अनुसार पूर्व में दवाओं के लिए बजट आवंटित होता था और अस्पताल स्तर पर ही दवाएं खरीदी जाती थीं। अब शासन से कॉरपोरेशन के जरिए अस्पतालों की डिमांड के अनुरूप दवाएं आपूर्ति की जाने लगी हैं। इसके लिए किराए के भवन में ड्रग वेयर हाउस खोला गया। वर्तमान में यह ड्रग हाउस नेदुआ चौराहे के पास संचालित हो रहा है। यहीं से जनपद के अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति कराई जाती है। यहां पर जगह की कमी व मानकों पर निर्माण न होने के कारण दवाओं के बेहतर रख-रखाव में तमाम दिक्कतें आ रही थीं। ड्रग वेयर हाउस दो तल का बनाया गया है। इसमें गोदाम, कार्यालय के साथ-साथ कोल्ड चेन कक्ष भी बनाया गया है। परिसर में ट्रकों के खड़ा करने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नैजिया ने बताया कि ड्रग वेयर हाउस का निर्माण पूर्ण हो गया है। यहां एक साथ 10 ट्रक दवा रखी जा सकेगी। अस्पताल को डिमांड के अनुसार ड्रग वेयर हाउस कर्मी खुद दवा पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
तीन कस्तूरबा विद्यालयों के हास्टल व एकेडमिक भवन बने
जिले के तीन कस्तूरबा विद्यालयों में नए सत्र से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। इन विद्यालयों में हॉस्टल व एकेडमिक भवन बन कर तैयार हो गए हैं। कक्षा आठ पास कर निकलने वाली छात्राओं का नामांकन नजदीक के इंटर कॉलेज में कराया जाएगा। ये छात्राएं छात्रावास में रहकर पढ़ाई करेंगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
जिले में सात ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं, जिसमें खलीलाबाद, नाथनगर, सेमरियावां, मेंहदावल, सांथा, हैंसर और बघौली शामिल है। यहां पर कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। ये विद्यालय पूरी तरह से आवासीय हैं। यहां से कक्षा आठ पास कर निकलने वाली छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। सरकार ने कस्तूरबा विद्यालयों को उच्चीकृत करने का निर्णय लिया है। इसके प्रथम चरण में खलीलाबाद, नाथनगर और सेमरियावां में इंटर तक की पढ़ाई के लिए छात्रावास का निर्माण कराया गया। बीएसए अमित कुमार सिंह का कहना है तीन जगहों पर छात्रावास का निर्माण पूरा हो चुका है। सेमरियावां व नाथनगर में एकेडमिक भवन व छात्रावास दोनों तैयार हैं। वहां की छात्राओं का अगली कक्षाओं में नामांकन उसी स्कूल में होगा। जबकि खलीलाबाद कस्तूरबा विद्यालय छात्रावास बना है। यहां की छात्राओं का नामांकन बगल में स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कराया जाएगा। डेस्क बेंच, चौकी समेत अन्य जरूरी संसाधन की व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द ही हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

0
सैनिक कल्याण भवन भी तैयार
सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार जनों की समस्याओं के निस्तारण एवं कार्यालय की व्यवस्था संचालित करने के लिए बीएसए कार्यालय के पास सैनिक कल्याण भवन का निर्माण कराया गया है। इसके भी हैंडओवर की तैयारी चल रही है। सैनिक कल्याण भवन के निर्माण से पूर्व सैनिकों को एक ही छत के नीचे समस्त सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि भवन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

बन कर तैयार हो गया सैनिक कल्याण भवन-संवाद

बन कर तैयार हो गया सैनिक कल्याण भवन-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed