{"_id":"579a498b4f1c1b967021e3e8","slug":"work-incomplete-paid-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम अधूरा, भुगतान पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम अधूरा, भुगतान पूरा
ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम की जांच के दौरान प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थक हुए आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के लोहिया समग्र गांव नटवा में कराए गए विकास कार्यों की एसडीएम ने जांच की। पांच वर्ष के भीतर कराए गए आवास, शौचालय मनरेगा आदि कार्यों की जांच में अनियमितताएं सामनेे आईं।
गांव निवासी संजय पुत्र छोटेलाल ने मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर डीएम तक को शिकायती पत्र भेजकर गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और डीपीआरओ रामअग्रे सिंह ने प्रोजेक्टवार कार्य स्थलों की स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्राम हटवॉ में भगवानदास के खेत से रामकेश के खेत तक कुल 650 मीटर मिट्टी की पटाई की जगह 233 मीटर सड़क पटाई का कार्य मिला।
जिस पर पूर्व प्रधान शिवजतन यादव ने कहा कि बाकी कार्य इसी चक मार्ग से होकर पूर्व दिशा की तरफ कराया गया है, जो एमबी में अंकित है। भजुराम के घर से मुन्नीलाल के घर तक हुए खड़ंजा कार्य भी मौके पर कम पाया गया। रामकेवल के घर से रामलवट के खेत तक चकरोड पटाई के कार्य में भी 85 मीटर कम काम पाया गया।
विज्ञापन
कुछ परियोजनाओ पर नाम बदलकर भुगतान लिए जाने का मामला भी सामने आया। संपदा रजिस्टर में मुराती पत्नी संत के नाम शौचालय बनाया जाना अंकित था। जबकि मुराती देवी का कहना था कि आज तक उनका शौचालय बना ही नहीं है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान ने अपने चार भाईयों के नाम शौचालय का धन ले लिया, लेकिन शौचालय का निर्माण नहीं कराया। जांच के में मात्र दो शौचालय बने पाए गए।
आरोप था कि पूर्व प्रधान ने अपने भाभी शांति देवी के नाम से लोहिया आवास का धन लिया और पुराना मकान दिखाकर धन हड़प लिया। जांच में कई बार वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान और उनके समर्थकों के बीच झड़प हुई। जिस पर एसडीएम द्वारा कड़ा रुख अपनाने पर दोनों पक्ष शांत हुआ। बाद में जांच अधिकारी के वापस जाते ही दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने हो गए, लेकिन कुछ लोगों ने बीच बचाव करके मामला को शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि कि एमबी में कुछ कराए गए कार्यों की एमबी हुई ही नहीं है। मामले की पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
जांच करने पहुंचे बीडीओ को मजदूरों ने घेराः धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के मेंहदूपार गांव में क्षेत्र पंचायत के जरिए कराए गए कार्यों की जांच गुरुवार को बीडीओ के के मिश्रा ने की। शिकायतकर्ता भुलकी निवासी राजकुमार पांडेय का आरोप था कि इस गड्ढे पर काम ही नही हुआ है। जबकि गड्ढे पर काम करने वाले मजदूर सुनीता, शीला, ईश्वर चंद, अजोरा, बबिता, संगीता, सुनीता, गौरीशंकर, रामा आदि मजदूरों ने बताया कि उन लोगों ने गड्ढे पर कार्य किया है। शिकायतकर्ता मेहदूपार निवासी नही है।
शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत से सटे ग्राम पंचायत पुनया के राजस्व ग्राम भुलकी के निवासी है।इस मौके पर शिवपूजन तिवारी, मोहनशंकर पांडेय, श्रीकांत पांडेय, सुखदेव, रामनाथ आदि मौजूद रहे। मजदूरों ने अपनी मजदूरी भुगतान के लिए बीडीओ को घेर लिया। आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए मजदूरी भुगतान कराने की मांग की। बीडीओ ने बताया कि डीसी मनरेगा के निर्देश पर जांच करने गए थे और रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगे।