फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar DM Mahendra Singh Tawar advised not to discriminate against women workers.

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने महिलाओं को लेकर दी ये बड़ी सीख, विभागाध्यक्षों को दिए खास निर्देश

Tue, 16 Apr 2024 12:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Apr 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar DM Mahendra Singh Tawar advised not to discriminate against women workers.
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

संतकबीरनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में सेमीनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार के दौरान जिलाधिकारी व अपर जिला जज ने सभी विभागों से आंतरिक परिवाद समिति गठित करने हेतु विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि किसी भी कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मी के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि आंतरिक परिवाद समिति चार सदस्यीय होगी, जिसमें पीठासीन (वरिष्ठ) महिलाधिकारी होगी। दो सदस्य महिलाओं की समस्याओं की जानकारी रखने हेतु एवं एक सदस्य किसी एनजीओ से होगी। कम से कम आधे सदस्य महिलाएं होगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार में बताया गया कि जिले स्तर पर स्थानीय समिति का गठन किया जा चुका है। सभी कार्यालयों में जहां दस से अधिक व्यक्ति कार्य करते हैं वहां पर आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया जाना आवश्यक है। सेमिनार में लैंगिक समानता एवं लैंगिक उत्पीड़न के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों को जानकारी से अवगत कराया गया।


इस अवसर पर एडीएम जयप्रकाश, सीडीओ संत कुमार, एएसपी शशि शेखर सिंह, सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, पीडी संजय कुमार नायक, उपायुक्त एनआरएलएम जीशान रिजवी, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, एसडीएम सदर शैलेश दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed