{"_id":"5d52dffd8ebc3e6ca8683c7f","slug":"women-will-safe-when-sexuality-finish-khalilabad-news-gkp3175833182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता के तहत गोष्ठी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता के तहत गोष्ठी हुई
विज्ञापन
जूनियर हाई स्कूल भरपुरवा में अमर उजाला अपराजिता के तहत महिला जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते डी?
- फोटो : KHALILABAD
लिंग भेद मिटेगा तभी सुरक्षित होंगी महिलाएं
- जूनियर हाईस्कूल भरपुरवा में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत महिला जागरूकता गोष्ठी आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदली है, लेकिन अभी इसमें और बदलाव की जरूरत है। महिला और पुरुष बराबर हैं, इस बात को स्वीकार करना होगा। लिंग भेद मिटेगा तभी महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित होंगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानून को सही तरीके से लागू करना होगा। ये बातें डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत जूनियर हाईस्कूल भरपुरवा में आयोजित महिला जागरूकता गोष्ठी में कहीं।
डीपीआरओ ने कहा कि घर, सड़क और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून हैं। इसके बावजूद आए दिन महिलाओं पर हिंसा और उत्पीड़न की खबरें आ रही हैं। कानून को कड़ाई से लागू कर ऐसी घटनाओं पर रोक लगानी होगी। विशिष्ट अतिथि डीसी एमडीएम डीपी चंद ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं को हिस्सेदारी बढ़ी है। उन्होंने महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने की सलाह दी। कहा कि संकट के समय में हेल्पलाइन नंबर 1090, यूपी 100 पर फोन कर महिलाएं मदद ले सकती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त, ब्लॉक अध्यक्ष रामसरन यादव, एबीआरसी अमरेश चौधरी, चंद्रशेखर मिश्र, शरदेंदु पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन प्रधानाध्यापक अख्तर आलम ने किया। इस दौरान शमशेर बहादुर, प्रधान स्वेदा खातून, खरभान, अर्चना मौर्य, शिवानी सिंह, शालिनी सिंह, मुहम्मद हुसैन, कमलावती देवी व अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में 43 शपथ पत्र भरे गए।
विज्ञापन
--
बढ़ा हौसला
- छात्रा संध्या ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने से हौसला बढ़ा। अमर उजाला का यह अभियान सराहनीय है।
--
बेटियां किसी से कम नहीं
- छात्रा नीलम ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। अभिभावकों का सहयोग मिले तो हर मंजिल हासिल कर सकती हैं।
--
अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा
- शुभावती देवी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। समाज की सोच में बदलाव भी जरूरी है।
--
समय-समय पर हों ऐसे कार्यक्रम
- प्रभावती देवी ने कहा कि अपराजिता अभियान से महिलाएं जागरूक होंगी। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।