{"_id":"584064584f1c1b0f1ede7a26","slug":"women-were-active-police-hankers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं अड़ीं तो सक्रिय हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं अड़ीं तो सक्रिय हुई पुलिस
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कच्ची श्ाराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई के लिए महिलाएं थाने पहुंचीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची शराब बनाना व बेंचना जुर्म है। पर, पुलिस अक्सर इस मामले में कार्रवाई से बचती है। लेकिन जब लोग अड़ जाएं तो मजबूरन कार्रवाई करनी ही पड़ती है। बृहस्पतिवार को भी धनघटा क्षेत्र में कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन इसके लिए महिलाओं को चार घंटे तक थाने में बैठना पड़ा। हालांकि पुलिस द्वारा कच्ची शराब के अड्डों पर की गई इस कार्रवाई में कोई भी धंधेबाज नहीं पकड़ा जा सका।
दरअसल, मूडाडीहा गांव की शीमला, मंजू, सोनमती, गीता, सोनवरसा, शारदा आदि का आरोप था कि गांव में कच्ची शराब बनाने, बेचने और पीने वालों ने रहना मुहाल कर दिया है। इसकी दो बार थाने पर शिकायत की गई लेकिन हल्का के दारोगा और सिपाही कच्ची के धंध्ाेबाजाें मुलाकात करने के बाद लौट आए। कच्ची शराब के कारण अब गांव में रहना मुश्किल हो गया है।
आज जब तक पुलिस गांव में जाकर कार्रवाई नही करती है तब तक थाने से जाएंगे नहीं। महिलाओं के जिद के आगे पुलिस को झुकना पड़ा और पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस के साथ गांव के लोग भी हो लिए ग्रामीण और पुलिस उन लोगों के घर पहुंचे जो लोग इस अवैध कार्य में लिप्त हैं। इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि पुलिस और गांव के लोग मूडाडीहा गांव में कच्ची शराब बनाने और बेचने के आरोपियों के तलाश में उनके घर गए लेकिन कोई मिला नहीं।