फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women should resist harassment and seek police assistance.

Sant Kabir Nagar News: उत्पीड़न का विरोध करें महिलाएं, पुलिस की लें मदद

Wed, 01 Jul 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Women should resist harassment and seek police assistance.
मिशन शक्ति : महिलाओं को किया गया जागरूक, गांवों में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के साथ ग्राम चौपाल आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने समयमाता मंदिर, गोला बाजार, महुली पुलिस ने हरदी, धनघटा पुलिस ने आगापुर उर्फ गुलरिहा व खालेपुरवा, मेंहदावल पुलिस ने बर्तनहिया चौक बाजार तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने बधया व गोरीराय गांव में महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में निडर होकर पुलिस से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed