{"_id":"69efaefcff633d83690b2ef4","slug":"women-returning-from-the-wedding-procession-were-molested-and-the-grooms-cousin-was-murdered-khalilabad-news-c-7-1-gkp1039-1303431-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बरात विदा कर लौट रही महिलाओं से छेड़खानी, दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बरात विदा कर लौट रही महिलाओं से छेड़खानी, दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या
विज्ञापन
अनिल फाइल फोटो। संवाद
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव में रविवार की शाम बरात विदा कर लौट रही महिलाओं से छेड़खानी पर हुए विवाद में दूल्हे सिंटू निषाद के चचेरे भाई अनिल कपूर (20) की पीटकर हत्या कर दी गई। देर रात गोरखपुर मेडिकल से अनिल का शव लेकर लौटे परिवार के लोगों ने सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे गायघाट-मुंडेरा शुक्ला मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस मामले में आठ नामजद और छह-सात अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गायघाट पूर्वी निवासी संभल निषाद के पुत्र सिंटू की शादी गोरखपुर के तामा गांव में तय थी। रविवार को गांव से बरात निकली। शाम करीब 7.30 बजे बरात विदा कर महिलाएं घर लौट रही थीं। रविवार को ही गांव के योगेंद्र निषाद की बेटी की भी शादी थी और बरात आनी थी। आरोप है कि योगेंद्र के घर के सामने किसी ने महिलाओं से छेड़खानी कर दी। इसे लेकर मारपीट हो गई जिसमें संभल के भतीजे अनिल कपूर (20), बबली (24), दीपक (26), धीरज और अमित घायल हो गए। सभी को सीएचसी मलौली जे जाया गया जहां गंभीर रूप से घायल अनिल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। गांव लौटने पर सोमवार की सुबह लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप मीना भी सोमवार को मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया।
000
गायघाट में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
-संदीप मीना, एसपी