फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women making reels were abused, accused beaten up

Sant Kabir Nagar News: रील बना रही महिलाओं से दुर्व्यवहार, आरोपी को पीटा

Sun, 31 Aug 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Women making reels were abused, accused beaten up
मेंहदावल। स्थानीय थाना क्षेत्र के करमैनी पुल पर कुछ महिलाएं रील बना रही थीं। इस सड़क से गुजर रहे एक टेंपो चालक ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर दिया, जिससे नाराज महिलाओं ने टेंपो चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। उसके बाद उसे बनकसिया चौकी पर लाया गया। इस दौरान महिलाओं ने चौकी पर हंगामा किया। दोनों पक्षों को मेंहदावल थाने पर लाया गया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब 3.30 बजे तीन महिलाएं करमैनी पुल के पास वीडियो रिकॉर्ड कर रील बना रही थीं। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक टेंपो चालक ने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। इसके बाद महिलाएं नाराज हो गईं। टेंपो चालक को महिलाओं ने पकड़कर पीट दिया। टेंपो चालक को बनकसिया चौकी पर लाकर सौंप दिया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने काफी देर तक चौकी पर हंगामा किया। पुलिस को उन्हें शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चौकी पुलिस दोनों पक्षों को वार्ता के लिए मेंहदावल थाने पर लाई। इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed