फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women made aware about safety

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mon, 02 Feb 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Women made aware about safety
संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर रविवार को बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए जागरूक किया। पुलिस टीम ने 1765 महिलाओं व बालिकाओं को जिले के 10 स्थानों पर उनके सुरक्षा की जानकारी दी। सभी के बीच शासन की योजनाओं व महिला के सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित किया गया।
विज्ञापन




जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेहिया खुर्द, महिला थाना ने पटखौली व बनकटिया, थाना दुधारा के लोहरौली, खटियांवा व पिपरा बोरिंग, धनघटा थाना क्षेत्र के पराशीर, रानीपुर व शनिचरा बाजार, मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनई बाबू, धौरापार मेंहदावल तिराहा, महुली थाना के अलीनगर, बखिरा थाना के ग्रामसभा दुर्गजोत, बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम नगर पंचायत बेलहरकला और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के धर्मसिंहवा कस्बा व गौरीराई में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed