फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women got angry at the PTO for seizing the pickup.

Sant Kabir Nagar News: पिकअप सीज करने पर पीटीओ पर भड़कीं महिलाएं

Sat, 24 Jan 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Women got angry at the PTO for seizing the pickup.
संतकबीरनगर/कप्तानगंज। कस्बे के चौराहे पर शुक्रवार दोपहर में पिकअप सीज करने पर श्रद्धालु भड़क गए। सवार महिलाओं ने पीटीओ की गाड़ी को रोक ली। काफी देर समझाने के बाद महिलाओं ने दूसरे साधन से अपनी मंजिल तय की।
विज्ञापन

बता दें कि संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र से एक पिकअप पर सवार होकर करीब 30 श्रद्धालु अयोध्या मुंडन कराने जा रहे थे। जैसे ही श्रद्धालुओं की पिकअप कप्तानगंज चौराहे पर पहुंची, तभी पीटीओ ने पिकअप रोककर सीज कर दिया। इससे पिकअप में सवार महिलाएं उग्र हो गईं और पीटीओ की सरकारी गाड़ी को घेर लिया। महिलाओं का आक्रोश देखकर पीटीओ को थाने की पुलिस बुलानी पड़ी। काफी समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं और दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना हुई। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिकअप चालान के बाद महिलाएं उग्र हुई थी उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed