फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women empowerment initiative, slogans and helpline numbers are being written

Sant Kabir Nagar News: महिला सशक्तीकरण की पहल, लिखे जा रहे स्लोगन व हेल्पलाइन नंबर

Thu, 11 Apr 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women empowerment initiative, slogans and helpline numbers are being written
- मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर महिलाओं को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। नवरात्र का पर्व शुरू हो गया है। लोग मंदिरों में देवी की आराधना में जुटे हुए हैं। इस बीच प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अनूठी पहल की है। हाईवे के ओवरब्रिज पर महिला सशक्तीकरण को लेकर जहां स्लोगन लिखे जा रहे हैं वहीं हेल्पलाइन नंबर आदि अंकित हो रहे हैं। ताकि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
शहर के मेंहदावल बाईपास पर ओवरब्रिज बनाया गया है। अब प्रशासन ने ओवरब्रिज की दीवारों की रंगाई-पुताई करा दी है। पिंक कलर से हुई रंगाई-पुताई के बाद अब नवरात्र शुरू होने पर दीवारों पर महिला सशक्तीकरण को लेकर स्लोगन लिखवाए जा रहे हैं। महिलाओं को जागरूक किया जा सके। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन नंबर भी लिखे जा रहे हैं, ताकि किसी आपातकाल की स्थिति में महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में महिला अधिकारियों, महिला सिपाहियों के जरिए कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नवरात्र में किए जा रहे इस कार्य की सराहना हो रही है।
विज्ञापन




इस संबंध में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि आधी आबादी को सुरक्षा का अहसास हो और महिलाएं जागरूक हों, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत महिला सशक्तीकरण को लेकर स्लोगन और हेल्पलाइन नंबर लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed