फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women and meritorious students who did excellent work were honored.

Sant Kabir Nagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं और मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित

Wed, 14 Oct 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Women and meritorious students who did excellent work were honored.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, महिला एवं बाल विकास और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह की मौजूदगी में महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मनिर्भर बनकर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं दिव्या, शालिनी, साजिया खातून, अंशिका, निशा उपाध्याय, कृति पासवान, फरहद फातिमा, शिवांगी, नंदनी, अनीता और निशा को सम्मानित किया गया। वहीं, खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय एथलीट सुमन, राज्य स्तरीय एथलीट प्रिया सिंह और काजल को भी सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सेवा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाली आशा की किरण फाउंडेशन की साधना रंजन, वन स्टॉप सेंटर की जिला मिशन समन्वयक मोनिका शुक्ला, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन मैनेजर मजहबी खान और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर अभिलाषा को सम्मानित किया गया।

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देने वाली विद्यावती, रीता, अनीता, राधा, रीना, सुनीता, लक्ष्मी वर्मा, रंजना और चांदनी सिंह समेत अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed