फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women and girls were made aware of safety issues.

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Tue, 23 Dec 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women and girls were made aware of safety issues.
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया। महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना की एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बड़ी सरौली, महिला थाना ने बैंक चौराहा व बरदहिया बाजार, दुधारा के सोनौरा गौसी, अगया व छाता, धनघटा थाना के हैंसर बाजार, महुली के कस्बा महुली, मेंहदावल के उत्तर पट्टी व बहबोलिया, बखिरा के नारायनपुर, बेलहरकला के कुल्हडिया व जंगल दशहर और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के गौरीराई, मेंहदूपार व कस्बा धर्मसिंहवा में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed