{"_id":"69de857a1c8c70155706faf6","slug":"women-and-girls-were-made-aware-about-safety-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-149125-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरुक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर उन्हें सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही शासन से संबंधित योजनाओं व सुरक्षा से संबंधित पंफलेट भी वितरित किए।
जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने समय माता मंदिर व मधुकुंज तिराहा, महिला थाना ने शहर के विभिन्न स्थान, थाना धनघटा पुलिस क्षेत्र के ग्राम लुहारिया, घोरांग, खजूर टीकर, मेंहदावल पुलिस ने क्षेत्र के पक्का पोखरा व अंजहिया बाजार, महुली पुलिस ने बैरिहवा, थाना बखिरा पुलिस ने क्षेत्र के ठठेरा मोहल्ला, भंगेश्वरनाथ मंदिर, थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने क्षेत्र के पुनिया व देउरा गांव में महिलाओं, बालिकाओं व बहू बेटियों को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए।