फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman's house attacked for demanding money

Sant Kabir Nagar News: पैसे मांगने पर महिला के घर पर हमला

Sat, 25 Apr 2026 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman's house attacked for demanding money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता चंद्रावती निवासी वार्ड नंबर एक, बेलहर कला ने बताया कि उन्होंने लालमती पत्नी राजेंद्र के खाते (पूर्वांचल बैंक, बेलहर कला) में 1,24,850 रुपये जमा किए थे। कई बार मांगने के बावजूद उन्हें पैसा वापस नहीं दिया गया। 21 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे जब उन्होंने फोन कर राजेंद्र से अपना पैसा मांगा तो उसने फोन पर ही गालियां देनी शुरू कर दी।

विरोध करने पर राजेंद्र, रामललन, लालमती और रोहन सहित अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए। उन्होंने लाठी-डंडों से उन पर, उनके पति पल्टन और सास प्रमजोति पर हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में सभी को गंभीर चोटें आई हैं। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed