{"_id":"670d5a7c60cde310e70de7cc","slug":"womans-body-found-near-police-lines-not-identified-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122269-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस लाइंस के पास मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस लाइंस के पास मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
Mon, 14 Oct 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस के पास सोमवार की देर शाम को महिला का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को शाम करीब 7:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस लाइंस से करीब 500 मीटर पहले झाड़ी में मृत अवस्था में महिला पड़ी है। मौके पर पहुंच कर देखा तो महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। शरीर पर फटे पुराने कपड़े हैं और बहुत दिनों से बीमार लग रही है। उम्र लगभग 38 से 40 वर्ष के करीब है। शव के पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।