फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman tried to hang herself, referred to district hospital

Sant Kabir Nagar News: महिला ने की फंदा लगाने की कोशिश, जिला अस्पताल रेफर

Wed, 02 Apr 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman tried to hang herself, referred to district hospital
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरमौल में 28 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पति उसे फंदे से छुड़ाया सीएचसी हैंसर ले गया। जहां महिला की हालत गंभीर देख डक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम कुरमौल निवासी जयचंद बुधवार को परिजनों के साथ खेत में गेहूं की कटाई करने गया था। घर पर 28 वर्षीय पत्नी शिल्पा मौजूद थी। इस बीच जयचंद दोपहर में खेत से घर पहुंचा तो उसने देखा कि पत्नी शिल्पा फंदे से लटक रही थी। उसने फौरन कमरे में पहुंच कर पत्नी को फंदे से छुड़ाया और आनन-फानन में सीएचसी हैंसर ले गया। डक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक धनघटा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed