फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman injured in road accident dies during treatment; FIR registered.

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दाैरान मौत, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies during treatment; FIR registered.
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के परसपुर गांव के बाहर सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसे में महिला का पति भी घायल हुआ था। घटना के बाद पति ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र के कोल्हुई निवासी रामजियावन ने बताया कि सात अगस्त को वह पत्नी अमरौता देवी उर्फ अमरौती देवी (34) को बाइक से लेकर खलीलाबाद क्षेत्र के परसपुर स्थित अपने साढ़ू के घर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। परसपुर गांव के बाहर पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही बाइक संख्या के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी को गंभीर चोटें आईं, जबकि रामजियावन को भी चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान नौ अगस्त को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार और अन्य जरूरी कार्यों के बाद पति ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पति के तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed