{"_id":"67f40ef826ed200adc0c3e84","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130917-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Mon, 07 Apr 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। महिला के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई गई है। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हुई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
क्षेत्र के ढोढ़ गांव निवासी मधुमति (32) पत्नी सिकंदर की रविवार की देर रात हालत बिगड़ने लगी। स्वजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में भर्ती कराए। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने से उनकी मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मृत्यु की आशंका जताई गई है। मायका व ससुराल पक्ष के दोनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद