{"_id":"6910ef37c8a17ff30007695c","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-train-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-140995-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
Mon, 10 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मगहर रेलवे स्टेशन पर रविवार को शाम 4 बजे के आसपास ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। रेलवे की सूचना पर जीआरपी घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
खलीलाबाद जीआरपी चौकी प्रभारी इंद्रबली यादव ने बताया कि शाम चार बजे के आसपास मगहर रेलवे स्टेशन पर महिला के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया गया।
महिला की पहचान शांति देवी (60) पत्नी मोतीलाल निवासी मोहम्मदपुर कठार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह घर से किसी काम से निकली थी और अप लाइन पर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की पहचान होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। संवाद