फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman beaten up and husband accused of having an illicit relationship

Sant Kabir Nagar News: महिला से मारपीट व पति पर अवैध संबंध का आरोप

Tue, 19 May 2026 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up and husband accused of having an illicit relationship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने कोतवाली खलीलाबाद में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति का एक अन्य महिला से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर वह आए दिन प्रताड़ित करते हैं तथा उनकी पुत्री के शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी अपने पास रख लिए हैं। मांगने पर गाली-गलौज करते हैं।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार 13 मई 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह ऑटो से घर लौट रही थी। कसैला रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास उसके पति ने रोककर गालियां दीं और बाल पकड़कर घसीटते हुए मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी देता गया। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed