{"_id":"6a4014b309c9ac5ead0e12c8","slug":"woman-and-son-beaten-up-in-land-division-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152926-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीनी बंटवारे के विवाद में महिला और बेटे की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीनी बंटवारे के विवाद में महिला और बेटे की पिटाई
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में जमीनी बंटवारे के विवाद को लेकर एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
मिश्रौलिया गांव निवासी शांति देवी पत्नी राम किशुन चौरसिया का आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के अनूप, सोहराती देवी, रीना देवी और सरोजा देवी जमीनी बंटवारे के विवाद को लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे कबीर को भी पीट दिया, जिससे दोनों को चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्जकर जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।