फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   With the onset of cold, heart patients are worried and breathing becomes difficult.

Sant Kabir Nagar News: ठंड की दस्तक के साथ ही हृदयरोगी परेशान, फूलने लगी सांस

Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
With the onset of cold, heart patients are worried and breathing becomes difficult.
जिला अस्पताल में मरीज देखते डॉ सिद्धार्थ-संवाद
संतकबीरनगर। सर्द मौसम के साथ ही हृदय रोग की समस्या के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 20 से 25 सीने में दर्द और सांस फूलने की समस्या के लेकर आ रहे हैं। इनमें चार से पांच मरीजों में हृदय रोग की समस्या पाई जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में हृदय रोगी और सुगर, वीपी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।सर्दी के दस्तक देते ही साथ हृदय रोग के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि सर्दी में बुखार और सर्दी के साथ हृदय रोग के मरीज बढ़ने लगे हैं। ओपीडी में आ रहे 70 से 80 मरीजों में 20 से 25 की ईसीजी जांच हो रही है। इसमें 12-14 मरीजों में चेस्ट दर्द की समस्या पाई जा रही है।
विज्ञापन

यही नहीं, 24 घंटे में चार से पांच हृदय रोगी आ रहे हैं।वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ दिल के रोगियों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। सर्दी में ऑक्सीजन की कमी रहती है, जिससे रक्त वाहिनियां संकरी हो जाती हैं। दिल के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर भी सामान्य से अधिक रहता है। इस मौसम में दिल के मरीजों में घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दर्द, जकड़न बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सर्दी से बचाव करें। मौसमी फलों और हरी सब्जियों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। पानी की कमी न होने पाए, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed