फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   With the initiative of Sant Kabir Nagar DM, design of Bakhira Tal will be developed, proposal sent to governme

बखिरा पक्षी विहार: DM की सारस व अन्य पक्षियों को बढ़ाने की पहल, बढ़ेगा पर्यटन व रोजगार- जानिए कैसे

Sat, 09 Nov 2024 03:14 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 03:14 PM IST
सार

राज्य पक्षी सारस सहित अन्य पक्षियों के लिए उचित वातावरण बनाने के लिए शासन ने बखिरा पक्षी विहार को राज्य पक्षी सारस अभ्यारण क्षेत्र घोषित किया है। यहां सारस पक्षियों एवं लेपिडोप्टेरन की संख्या में विस्तार के लिए वन विभाग प्रयासरत है। इस बीच प्रशासन ने पर्यटकों को लुभाने और सारस के संबंध में जानकारी के लिए सूचना केंद्र बनाने और विकास के लिए 35.40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन
With the initiative of Sant Kabir Nagar DM, design of Bakhira Tal will be developed, proposal sent to governme
बखिरा झील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बखिरा पक्षी विहार को राज्य पक्षी सारस अभ्यारण क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर सारस सहित अन्य पक्षियों की संख्या बढ़ाने और पर्यटकों को लुभाने के लिए 35.40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। यहां विकास कार्य होने से जहां पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, वहीं आसपास के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

विज्ञापन


राज्य पक्षी सारस सहित अन्य पक्षियों के लिए उचित वातावरण बनाने के लिए शासन ने बखिरा पक्षी विहार को राज्य पक्षी सारस अभ्यारण क्षेत्र घोषित किया है। यहां सारस पक्षियों एवं लेपिडोप्टेरन की संख्या में विस्तार के लिए वन विभाग प्रयासरत है। इस बीच प्रशासन ने पर्यटकों को लुभाने और सारस के संबंध में जानकारी के लिए सूचना केंद्र बनाने और विकास के लिए 35.40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके तहत यहां पर्यटकों के लिए साइड सीइंग डेक बनाई जाएगी, ताकि पर्यटक पास से सारस को देख सकें। इसके साथ ही पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच आदि लगाई जाएगी। पूरे क्षेत्र का करीब 85 फीसदी क्षेत्र ग्रीन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों की आमद में होगा इजाफा, लोगों को मिलेगा रोजगार
बखिरा पक्षी विहार को सारस पक्षी अभ्यारण घोषित होने के बाद इस क्षेत्र का विकास होगा तो पर्यटकों की आमद में इजाफा होने की संभावना है। इससे आसपास के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। क्षेत्र निवासी अमित कुमार, प्रभाकर आदि ने बताया कि यहां पर्यटकों के आने से आसपास व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिसका लाभ लोगों को मिलेगा। साथ ही लोगाें को रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा।


बखिरा पक्षी विहार को सारस पक्षी अभ्यारण क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र के विकास के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिले जाएगी। इसके बाद यहां पर कार्य शुरू कराए जाएंगे: महेंद्र सिंह तंवर, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed