{"_id":"653ff4c565911a68af00baa5","slug":"wires-and-poles-are-being-replaced-will-get-relief-from-local-faults-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-4868-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बदले जा रहे तार व पोल, लोकल फाल्ट से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बदले जा रहे तार व पोल, लोकल फाल्ट से मिलेगी निजात
Mon, 30 Oct 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
विधियानी मोड़ के पास पोल और बिजली के तार बदले जा रहे हैं।
संतकबीरनगर। लोकल फाल्ट की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। इसके लिए जर्जर पोल बदलने के साथ ही पुराने तार की जगह केबल लगाए जा रहे है। इससे जहां बिजली की चोरी पर रोक लगेगी, वहीं लोकल फाल्ट की समस्या भी दूर होगी।
वर्तमान समय में शहर में जर्जर व पुराने बिजली के तार के कारण लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है। इसके कारण आए दिन किसी ने किसी मोहल्ले की बिजली गुल हो जाती है। इसके साथ ही लोड बढ़ने के कारण ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समस्या के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब इससे निजात दिलाने के लिए विद्युत निगम ने पहल की है। इसके तहत शहर में जर्जर व पुराने तारों की जगह केबिल के तार लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सड़क की दोनों पटरियों पर लगे पोल भी बदले जा रहे हैं। शहर की सीमा में शामिल बनियाबारी के पास सड़क की दोनों पटरियों पर लगा गए बिजली के पोल बदल दिए गए हैं और तारों को बदलकर केबल लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इससे शहरवासियों को जहां लोकल फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं बिजली की चोरी पर भी रोक लगेगी और लोड भी कम होगा।
00
मुखलिसपुर तिराहा से शुगर मिल तक भी तार व पोल बदलने की तैयारी
शहर के मुखलिसपुर तिराहे से शुगर मिल तक सड़क के बीच में लगे बिजली के तार हटाए जाएंगे। इसके साथ ही जर्जर तारों को बदला जाएगा। इस पर करीब 29 लाख रुपये खर्च होंगे। विद्युत निगम तार व पोल बदलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
00
जर्जर तार व पोल बदलने की कार्य शुरू हो गया है। बनियाबारी के पास सड़क के दोनों तरफ नए पोल लगाए गए हैं। पुराने व जर्जर तारों की जगह केबल लगाए जा रहे हैं। इससे शहरवासियों को लोकल फाल्ट की समस्या से राहत मिलेगी। -रणधीर कुमार, अधिशासी अभियंता बिजली