फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wine drinking death

Sant Kabir Nagar News: तीन लोगों की मौत से सुर्खियों में आई कच्ची दारू

Wed, 14 Jun 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
wine drinking death
सीएचसी मलौली पर शराब पीने से हुई दो लोगो की मौत की सूचना पर जुटी भीड़ और जांच करती पुलिस।
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के दो गांवों के तीन लोगों की मंगलवार देर शाम हुई मौत के बाद कच्ची शराब की चर्चा सुर्खियों में आ गई है। दो लोगों का शव सीएचसी मलौली में होने की खबर से लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। तीसरे शव का परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा लंबे समय से होता चला आ रहा है। सुलभ और सस्ती होने की वजह से उसके शौकीन अधिक पसंद करते हैं। कच्ची के इस अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम समय-समय पर छापा करके काफी मात्रा में शराब बरामद करने और लहन नष्ट करने का कार्य करती है। इसके बावजूद इस धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। धनघटा क्षेत्र का सरयू नदी का माझा कच्ची शराब के निर्माण का हब बन गया है।
विज्ञापन

इधर कच्ची को लेकर पुलिस ने काफी सक्रियता दिखाई और काफी धरपकड़ भी की, लेकिन मंगलवार की देर शाम कच्ची शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हर कोई यहीं चर्चा करने लगा कि कच्ची शराब बनाई व बेची न जाती तो शायद तीन लोग अकाल मौत के शिकार नहीं होते। धनघटा और कटार मिश्र गांव में कच्ची शराब पीने से हुई तीन की मौत की सूचना पर लोग स्तब्ध रह गए। कई लोग तो सीएचसी मलौली की ओर रवाना हो गए। वहीं पीड़ितों के घर पर मातम छाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि दो शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जबकि तीसरे शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed