{"_id":"648a0cc876e6d0883d04c904","slug":"wine-case-investigation-khalilabad-news-c-7-1-207065-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएम-एसपी के मुताबिक कच्ची शराब पीने से मौत होने का नहीं मिला प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएम-एसपी के मुताबिक कच्ची शराब पीने से मौत होने का नहीं मिला प्रकरण
Thu, 15 Jun 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
धनघटा में शराब पीने से मरे अशोक के घर पहुंच कर परिजनों से जानकारी लेते डीएम और एसपी रोते ।संवाद
पीड़ित परिजनों से की पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के तीन लोगों की कच्ची शराब पीने से हुई मौत की सूचना को डीएम-एसपी ने गंभीरता से लिया। बुधवार को डीएम-एसपी ने तीनों पीड़ित परिजनों के घर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। बाद में डीएम-एसपी ने कच्ची शराब पीने से मौत होने का मामला नहीं पाए जाने की जानकारी दी। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने की बात बताई।
डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि धनघटा के रहने वाले मृतक अशोक यादव के परिजनों से बातचीत की गई। परिजनों ने बताया कि अशोक यादव मंगलवार को गांव की महिला की हुई मौत के अंतिम संस्कार में शामिल होने बिडहर घाट गए थे। जहां से डेढ़ बजे आए। शाम को साढे़ तीन बजे घर से पैदल निकले। शाम पांच बजे परिजनों को सूचना मिली कि तहसील के पीछे वंशीधर पाठक के निर्माणाधीन मकान में वह लेटे हुए हैं। परिजन मौके पर गए और 108 नंबर एबुलेंस से उन्हें सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जबकि दूसरे मृतक सुनील की पत्नी मंगलेश ने बताया कि वह रसोईया है। उसके पति शराब पीने के आदी थे। एक सप्ताह से वह बीमार चल रहे थे। जिन्हें प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया था। मंगलवार को पति की तबीयत खराब हुई तो उन्हें सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीसरे मृतक कटार मिश्र गांव निवासी राजेश यादव के परिजनों ने बताया कि गांव में धार्मिक अनुष्ठान था। राजेश और उनके रिश्तेदार अनिल व एक अन्य व्यक्ति गांव से 200 मीटर दूर पोखरे पर गए, जहां दो केन बीयर तीनों ने पी, जिसमें राजेश ने आधा केन बीयर पी थी। उसके बाद नित्य क्रिया के लिए गए और नीचे गिर गए। बाद में उल्टी करने लगे। लोग उसे तत्काल सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएम- एसपी ने बताया कि तीनों पीड़ित परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने कच्ची शराब पीने से मौत होने की जानकारी नहीं दी। फिर भी अशोक यादव और राजेश यादव के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।