फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Will make students of council schools aware through club

Sant Kabir Nagar News: क्लब के जरिए परिषदीय स्कूलों के छात्रों को करेंगे जागरूक

Thu, 02 Jan 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Will make students of council schools aware through club
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के ज्ञान कौशल के विकास और विषय के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न क्लबों का गठन किया जाएगा। इनके माध्यम से शैक्षिक और शिक्षणेत्तर गतिविधियां की जाएंगी। वहीं विषयगत जानकारी बढ़ाने के लिए बच्चों से प्रोजेक्ट आदि भी बनवाए जाएंगे। इससे बच्चों का शैक्षिक ही नहीं मानसिक विकास भी होगा।
विज्ञापन


निजी विद्यालयों में बच्चों को विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के क्लबों की स्थापना की जाती है। इसी तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के क्लब बनाए जाएंगे। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों को उनकी आयु और कक्षा के आधार पर बनने वाले क्लब में डाला जाएगा।
विज्ञापन


इन क्लबों के जरिए उनसे विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियां जैसे अन्त्याक्षरी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, श्रुतिलेख प्रतियोगिता, कविता, गीत, कथा आदि कार्यक्रम कराए जाएंगे। बच्चों को इन विषयों पर प्रोजेक्ट भी बनाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एसके शन्मुगा ने आदेश जारी किया है। इसके बाद सभी बीईओ के साथ ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed