फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   will change candidates

मेंहदावल सीट पर प्रत्याशी बदला जाए

Sun, 29 Jan 2017 10:58 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 29 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
will  change candidates
सपा नेता जयराम पांडेय की अगुआई में रविवार को जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल के प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस दौरान पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा मेंहदावल सीट से जयराम पांडेय का टिकट कटने का मुद्दा उठा। 
विज्ञापन


जयराम पांडेय ने कहा कि सात वर्षों से मेंहदावल विधानसभा के आवाम की रक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के मान- सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। वर्ष 2012 में उन्हें मेंहदावल सीट से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया और चुनाव के समय टिकट बदलकर दूसरे को दिया। समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही होने के नाते उन्होंने प्रत्याशी को जिताने का भरपूर सहयोग किया। उन्हाेंने आरोप मढ़ा कि पांच वर्षों के कार्यकाल में मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा करते हुए पार्टी के ही विधायक ने परंपरागत  मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर पार्टी विरोधी कार्य किया है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता सपा के घोषित प्रत्याशी के विरुद्ध आवाज उठाकर दल और मतदाताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रहे है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को मुख्यमंत्री व पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। कार्यकर्ताआेें की भावनाओं का सम्मान सपा नेतृत्व जरूर करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामनयन निषाद और संचालन पूर्व सपा जिला सचिव वेद प्रकाश यादव ने किया। इस दौरान सपा नेता मोहम्मद अकरम सिद्दीक्की, जुनेद अहमद, मौलाना तौफीक, हरिश्चंद्र यादव, दिनेश यादव, जनार्दन यादव, चौथी यादव, रंजीत, राजकिशोर यादव, ब्लॉक प्रमुख खलीलाबाद मनोज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed