{"_id":"63596ca91b1ae6170630e8c8","slug":"wife-molested-in-front-of-husband-after-beating-khalilabad-news-gkp45522560","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के बाद पति के सामने पत्नी को छेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई के बाद पति के सामने पत्नी को छेड़ा
विज्ञापन

तोड़फोड़ कर चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त किया
सात लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
संतकबीरनगर। गाड़ी के सामने से हटने के लिए कहने पर मंगलवार शाम को क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने घर में घुस कर दंपती की पिटाई कर दी। बचाव में आए दो अन्य लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। लाठी-डंडे से चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पति के सामने ही पत्नी से छेड़खानी की। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को सात लोगों पर केस दर्ज किया।
पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार शाम वह चार पहिया गाड़ी से चौराहे से घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही एक शख्स उसकी गाड़ी के सामने आ गए। जब उन्हें किनारे हटने के लिए कहा तो पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहने लगे। वह बिना कुछ बोले गाड़ी किनारे कर घर चले गए। थोड़ी ही देर में लोग गोलबंद होकर उसे लाठी-डंडे से मारने लगे। वह जान बचाकर घर के अंदर छिप गए।
आरोप है कि लोग उसके घर के अंदर घुस गए और मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में पत्नी पहुंचीं तो उसे भी अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने-पीटने लगे। उसके सामने ही पत्नी से छेड़खानी की। बचाव में आए दो अन्य लोगों को भी मारापीटा।
विज्ञापन
आरोप है कि ईंट पत्थर चलाकर अफरातफरी का माहौल कायम कर दिया। बीच बचाव कर गांव के लोगों ने मामला शांत कराया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि सात लोगों पर घर में घुस कर मारने -पीटने, तोड़फोड़ करने, छेड़खानी आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है।