{"_id":"645bec92707af94d2603bc74","slug":"when-trains-pass-the-city-comes-to-a-standstill-khalilabad-news-c-7-1-160053-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गुजरती हैं ट्रेनें तो ठहर जाता है शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गुजरती हैं ट्रेनें तो ठहर जाता है शहर
Thu, 11 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 11 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
क्रासिंग बंद होने से लगा जाम।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग से होकर जब ट्रेनें गुजरती हैं तो शहर ठहर सा जाता है। ऐसा अब प्रतिदिन हो रहा है। शहर के साथ ही बाहर से आने-जाने वाले लोग यहां देर तक जाम से जूझते हैं। जाम और भीषण गर्मी के चलते लोग परेशानी उठा रहे हैं। ऐसे में अब यहां पर अंडरपास या ओवरब्रिज की मांग उठ रही है।
खलीलाबाद के त्रिपाठी मार्केट से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। यह मार्ग रेलवे स्टेशन के अलावा कई मोहल्लों को जोड़ता है। यहां पर इलेक्ट्रिक गेट नहीं है। कर्मचारी पुरानी व्यवस्था के तहत गेट खोलने और बंद करने का कार्य करते हैं।
ऐसे में गेट खुलने और बंद होने में काफी समय लगता है। इस रेलवे क्रासिंग से होकर प्रतिदिन 66 सवारी गाड़ी के साथ ही करीब 100 ट्रेनों की आवाजाही होती है। ऐसे में दिन में कई बार क्रासिंग का गेट खुलता और बंद होता है। इस वजह से शहर दो हिस्सों में बंटता है। साथ ही जाम की समस्या होती है। इस भीषण गर्मी में जाम में फंसे रहकर लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतिदिन 66 सवारी गाड़ी के साथ गुजरती हैं 100 ट्रेनें
त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग से होकर प्रतिदिन 66 सवारी ट्रेनें गुजरती हैं। इसके साथ ही मालगाड़ी की भी आवाजाही रहती है। इस प्रकार प्रतिदिन औसतन 100 ट्रेनें यहां से होकर गुजरती हैं। रेलवे के कर्मियों के मुताबिक, प्रत्येक ट्रेन के गुजरने में सात से आठ मिनट का समय लगता है। ऐसे में अधिकतर समय रेलवे क्रासिंग का गेट बंद रहता है। इससे इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। स्थिति यह हो रही है कि बैंक चौराहा से लेकर विधियानी मोड तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। यही हाल तितौवा रेलवे क्रासिंग का भी है।
भीषण गर्मी में परेशानी झेलते हैं मुसाफिर
त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों की आवाजाही के दौरान अक्सर गेट बंद रहता है। इससे लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। भीषण गर्मी में जाम में फंसने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रतिदिन इस समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ लोग रास्ता बदलकर तितौवा रेलवे क्रासिंग से होकर गुजरने का प्रयास करते हैं, लेकिन यहां पर भी इसी प्रकार की स्थिति है। इससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।