{"_id":"66f1c2507f8ad654420559a4","slug":"when-the-load-increases-in-summer-the-power-resources-start-panting-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-121185-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गर्मी में बढ़ा लोड तो हांफने लगे बिजली संसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गर्मी में बढ़ा लोड तो हांफने लगे बिजली संसाधन
Tue, 24 Sep 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
- कहीं लोकल फाल्ट तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ाने लगी है, तापमान चढ़ने के साथ ही बिजली संसाधन हांफने लगते हैं। कहीं लो वोल्टेज की समस्या है तो कहीं लोकल फाल्ट की समस्या से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छिन गया है।
पिछले कई दिनों से मौसम में तल्खी बनी हुई है। पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे लोग गर्मी से परेशान हैं। लोगों को बिजली आपूर्ति से राहत की उम्मीद है, लेकिन बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ाने लगी है। ट्रांसफाॅर्मर लोड नहीं ले पा रहे हैं। इसके कारण खराब हो रहे हैं।
मड़या मोहल्ले में तो कई दिनों से मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर के सहारे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। रात में गोरखल मोहल्ले में भी ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी के चलते करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली कर्मियों ने मशक्कत के बाद गड़बड़ी दूर की। दूसरी तरफ लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। शहर के गोला बाजार, बरदहिया बाजार में इस समस्या के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसकी वजह यह है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही अधिकतर घरों में एसी चलाए जा रहे हैं, जिससे जर्जर तार लोड नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
लाे वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोग
शहर के बड़गो निवासी जय सिंह, प्रमोद कुमार आदि ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिल सकी है। ग्रामीण क्षेत्र के धवरिया, नहसापार, चकदही, धरैची, दुबौली आदि क्षेत्रों में भी लो वोल्टेज के कारण कई दिनों से परेशान हैं। क्षेत्र के निवासी चिरंजीव चौरसिया, अकरम आदि ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही लो वोल्टेज के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इधर गर्मी बढ़ने से थोड़ी समस्या आई है। वैसे शहर में जर्जर तार बदलकर केबल के तार लगाए जा रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए भी काम चल रहे हैं। जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद